झारखंड चुनाव : अब संथाल, कोयलांचल में बिछेगी सियासी बिसात

Follow न्यूज्ड On  

 रांची, 13 दिसंबर (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा चुनाव के तीन चरणों का मतदान समाप्त हो जाने के बाद अब दो चरणों का मतदान शेष है।

 शेष दो चरणों के चुनाव में अधिकांश सीटें संथाल परगना और कोयलांचल क्षेत्र की हैं। ऐसे में तय है कि झारखंड की पूरी राजनीतिक बिसात उन्हीं क्षेत्रों में बिछेगी। इसके साथ ही सभी दलों के स्टार प्रचारक भी संथाल और कोयलांचल में शिफ्ट हो जाएंगे। चौथे चरण का मतदान जहां 16 दिसंबर को 15 सीटों पर होना है, वहीं अंतिम और पाचवें चरण का मतदान 20 दिसंबर को 16 सीटों पर होना है। चौथे चरण के मतदान में शेष दो दिन बचे हैं। यही कारण है कि भाजपा, कांग्रेस, झामुमो सहित सभी दलों के नेता शुक्रवार को इन इलाकों में पहुंच चुके हैं। सभी दलों के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम भी इन क्षेत्रों में तय हो गए हैं।

भाजपा के एक नेता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक प्रत्येक चरण के मतदान में यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में तय है कि इन दो चरणों के लिए भी उनके कार्यक्रम तय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को धनबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं, जबकि उनका अगला कार्यक्रम 15 दिसंबर को दुमका और 17 दिसंबर को बरहेट में चुनावी सभा को संबोधित करने का है।

इसके अलावा चौथे चरण के प्रचार के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी देवघर, गिरिडीह, बाघमारा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष ज़े पी़ नड्डा भी इस चरण के प्रचार के लिए जोर लगाएंगे।

इधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को राजमहल और महगामा में चुनावी सभा को संबोधित कर लौटे हैं। कांग्रेस के एक नेता का दावा है कि राहुल गांधी भी इन शेष सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए प्रचार करने यहां पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कांग्रेस के अन्य नेता भी यहां पहुंचने वाले हैं।

इस बीच अन्य क्षेत्रीय दलों के प्रमुख नेता भी इन क्षेत्रों में शिफ्ट हो चुके हैं। शुक्रवार को कई प्रमुख नेता इस क्षेत्र में पहुंच चुके हैं।

संथाल परगना को झामुमो का गढ़ माना जाता है। इस चुनाव में उसमें सेंध लगाने की कोशिश भाजपा लगातार करती रही है। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने कार्यकाल के दौरान न सिर्फ संथाल का सबसे ज्यादा दौरा किया, बल्कि कई मंचों से इस क्षेत्र के पिछड़ेपन के लिए झामुमो और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन परिवार को जिम्मेदार बताया।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022