झारखंड चुनाव : दुमका से हेमंत पीछे, जमशेदपुर से रघुवर को मामूली बढ़त

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए सोमवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रूझानों में झामुमो, राजद, कांग्रेस का गठबंधन भाजपा से आगे चल रहा है। परंतु झामुमो के नेता हेमंत सोरेन दुमका से पीछे चल रहे हैं। हालांकि बरहेट से वह बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझान में झामुमो गठबंधन 40 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है। राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक आए मतगणना के रुझानों के मुताबिक, झामुमो गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है। झाविमो चार और आजसू तीन सीटों पर आगे चल रही है। अभी तक 77 सीटों के रुझान सामने आया है। हालांकि यह शुरुआती रुझान है।

इस बीच प्रारंभिक दौर में पिछड़ने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर (पूर्वी) से आगे चल रहे हैं। वह कांटे की टक्कर में निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरयू राय से 372 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। इधर, दुमका में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भाजपा की लुईस मरांडी से तीन हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। हालांकि बरहेट में सोरेन 1672 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुए मतदान के बाद सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार को जारी है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में 1,087 पुरुष, 127 महिला तथा एक तीसरे लिंग के उम्मीदवारों समेत कुल 1,215 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था, जिनके भविष्य पर आज फैसला सुनाया जाएगा।

इस बीच 24 जिला मुख्यालयों में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है।

मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022