नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पछाड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। झामुमो जहां 29 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 24, कांग्रेस 14 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अपराह्न् 3.30 बजे के आंकड़ों अनुसार आजसू चार, राजद तीन, झारखंड विकास मोर्चा तीन, भाकपा माले एक सीट और निर्दलीय दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
मुख्यमंत्री रघुबर दास अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्व से सात हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 81 सीटों वाली विधानसभा में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन आधे से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो 29 सीटों, कांग्रेस 14 और राजद 3 सीटों पर आगे चल रहीं है। गठबंधन के जीतने पर हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बन सकते हैं। यहां कांग्रेस मुख्यालय में जश्न की तैयारियों के बीच कार्यकर्ता मिठाई बांट रहे हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री राघुबर दास ने सोमवार सुबह कहा कि भाजपा राज्य की सत्ता में वापस आएगी और शुरुआती रुझानों में प्रतिक्रिया देना जल्दबाजी होगी।
दास ने पत्रकारों से बात करते हुए यहां कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि हम जीत रहे हैं और भाजपा के नेतृत्व में राज्य में पुन: सरकार का गठन किया जाएगा।”
जहां भाजपा बैकफुट पर खड़ी है, वहीं कांग्रेस जोर देकर कह रही है कि झारखंड की जीत से यह पता चलता है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और अनुच्छद 370 पर भाजपा की राष्ट्रीय रिवायत को लोगों ने ठुकरा दिया है।
कांग्रेस सचिव प्रणव झा ने कहा, “लोगों ने अनुच्छद 370, सीएए और एनआरसी जैसी राष्ट्रीय रिवयत को छोड़कर स्थानीय मुद्दों के लिए वोट किया है।”
उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने स्थानीय मुद्दों जैसे मंहगाई और बेरोजगारी पर अपना मत दिया है। किसी बात की प्रतिक्षा नहीं करते हुए और भाजपा को कोई मौका नहीं देते हुए कांग्रेस ने भाजपा की पूर्व सहयोगी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) से संपर्क किया है। बाबूलाल मरांडी की पार्टी चार सीटों पर आगे चल रही है।
सूत्रों ने आईएएनएस को कहा है कि झाविमो ने अभी तक कांग्रेस नेताओं को किसी प्रकार का कोई आश्वासन नहीं दिया है, लेकिन इतना जरूर कहा है कि अंतिम परिणाम आने के बाद पार्टी बातचीत करेगी।
झारखंड में प्रमुख सीटों की लड़ाई में मुख्यमंत्री रघुबर दास को जमशेदपुर पूर्व सीट में अपने पूर्व प्रतिष्ठित सहयोगी और निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय के साथ कड़ी लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है।
धनवार निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) के राज कुमार यादव से झारखंड विकास मोर्चा (पी) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 21,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
झारखंड के सिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व उप-मुख्यमंत्री और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन पार्टी (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सीमा देवी से 19,000 से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…