झारखंड चुनाव के रुझानों पर ट्विटर-प्रतिक्रियाएं

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा चुनावों के रुझान जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर यूजर्स इस बारे में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हैशटैग इलेक्शन रिजल्ट्स ट्विटर पर 12.2 के ट्वीट्स के साथ ट्रेंड कर रहा है। वहीं झारखंड असेम्बली पोल्स 28.1 के ट्वीट्स के साथ बढ़त बनाए हुए है।

चुनाव आयोग के अनुसार, 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का महा गठबंधन 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि कौन राज्य में सरकार बनाने का कार्य करेगा।

एक यूजर ने लिखा, “झारखंड के बारे में अधिक नहीं जानता, लेकिन वहां के लोग जानवर दिमाग और पूरी तरह राष्ट्रविरोधी प्रतित होते हैं।”

दूसरे ने लिखा, “भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) का घमंड टूटते हुए देखकर अच्छा लगा। वह अपने अहंकार, भ्रष्टाचार और कट्टरवाद के चलते हारी है।”

अन्य ने लिखा, “झारखंड में कांग्रेस कहां है?”

एक और ने कहा, “ऐसा नहीं है कि सिर्फ अर्बन नक्सल सीएए का विरोध कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण नक्सल ने भी इसे नकार दिया है।”

एक अन्य ट्विटर यूजर ने कहा, “झामुमो-कांग्रेस ने बहुमत के मार्क को पार कर लिया है, झारखंड में सरकार बनाने के लिए तैयार है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022