झारखंड चुनाव : कुछ के लिए शादी से महत्वपूर्ण मतदान

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 30 नवंबर (आईएएनएस)| एक बहन-भाई की जोड़ी ने इस बात को साबित किया कि उनके लिए शादी से अधिक महत्वपूर्ण मतदान है। इसलिए हल्दी की रस्म के बीच हल्दी लगे चेहरों के साथ ही उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने मतदान केंद्र पहुंचे। लोहरदगा विधानसभा सीट के बूथ संख्या 259 पर दोनों यहां शनिवार को पहुंचे, वोट डाला और वापस रस्म निभाने के लिए शादी में लौट गए।

राजन राम शनिवार को ही शादी कर रहे हैं, वहीं उनकी बहन चंदा कुमारी रविवार को विवाह के बंधन में बंधेंगी।

हिंदुओं की शादी में निखार के लिए वर-वधु दोनों पर ही हल्दी चंदन लगाने की रस्म होती है।

राजन राम ने कहा, “हमने परिजनों के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का फैसला किया। हमें पांच साल में एक बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का मौका मिलता है। शादी भी जरूरी है, लेकिन वह शाम को है।”

चुनाव के पहले चरण में झारखंड में 52 प्रतिशत मतदान हुए हैं। 81 विधानसभा सीटों में से 13 के लिए मतदान सबुह सात बजे से शुरू होकर अपराह्न् तीन बजे खत्म हुए।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022