झारखंड चुनाव : सुबह 10 बजे तक 11.2 प्रतिशत मतदान (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 30 नवंबर (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में छह जिलों की 13 सीटों पर शनिवार सुबह 10 बजे तक कुल 11.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। नक्सली हमले की आशंका को दरकिनार करते हुए लातेहार विधानसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक 13.23 प्रतिशत मतदान हो चुके थे। यहां कुछ दिन पहले नक्सलियों ने चार पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि पहले चरण की सभी 13 सीटों पर सुबह 10 बजे तक कुल 11.2 प्रतिशत मतदान हो चुका है। पहले चरण में चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं।

इस चरण में सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित क्षेत्र लातेहार, लोहरदगा, चतरा, गुमला, मनिका, पांकी और डाल्टनगंज हैं। सभी सीटों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपराह्न् तीन बजे तक मतदान होंगे।

पहले चरण में 13 सीटों पर 189 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 37,83,055 मतदाता प्रथम चरण में मतदान के पात्र हैं।

भवनाथपुर विधानसभा सीट पर 28 उम्मीदवार हैं, जो पहले चरण में किसी सीट पर सबसे ज्यादा हैं।

इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पूर्व मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार भानु प्रताप शाही शामिल हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022