झारखंड चुनाव : विपक्षी महागठबंधन ने सीट बंटवारे की घोषणा की, सोरेन होंगे ‘चेहरा’

Follow न्यूज्ड On  

 रांची, 8 नवंबर (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन ने शुक्रवार को सीट बंटवारे की घोषणा कर दी। महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शामिल होने की घोषणा की गई, और कहा गया कि महागठबंधन से झामुमेा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे।

 रांची प्रेस क्लब में झारखंड कांग्रेस प्रभारी आऱ पी़ एऩ सिंह और झामुमो के हेमंत सोरेन ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य की 81 सीटों में से झामुमो 43 तथा कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राजद को सात सीटें दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन इस चुनाव को लड़ेगा तथा वही महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे।

सिंह ने जोर देकर कहा, “किसी भी विधानसभा सीट पर दोस्ताना संघर्ष नहीं होगा। ऐसा करने वाले नेता पर संबंधित पार्टी तत्काल कार्रवाई करेगी।”

संवाददाता सम्मेलन में हेमंत सोरेन ने कहा कि घटक दलों से अभी कई मुद्दों पर बात जारी है। उन्होंने कहा, “हमने अभी एक कड़ी जोड़ी है। अभी और कड़ी जुड़ेगी।”

उन्होंने कहा कि सीटों का प्रश्न नहीं है, झारखंड से भाजपा को हटाने की बात है।

संवाददाता सम्मेलन में हालांकि राजद का कोई भी नेता उपस्थित नहीं था। समझा जा रहा है कि राजद सीट बंटवारे से नाराज है। सूत्रों के मुताबिक, राजद और झामुमो, कांग्रेस के बीच एक सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है। राजद आठ सीटों की मांग पर अड़ा हुआ है। कहा जा रहा है कि यही कारण है कि रांची में रहने के बावजूद तेजस्वी यादव संवाददाता सम्मेलन में नहीं आए।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022