झारखंड: बाबूलाल मरांडी ने की घोषणा, झाविमो का 17 फरवरी को भाजपा में होगा विलय

Follow न्यूज्ड On  

रांची | झारखंड विकास मोर्चा (JVM) की कार्यकारिणी समिति की मंगलवार को रांची में हुई बैठक में पार्टी के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी गई। झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में रांची में हुई पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में इस मामले का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में उपस्थित पार्टी के सभी पदाधिकारियों और केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया।

बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मरांडी ने तमाम अटकलों पर विराम देते हुए कहा कि 17 फरवरी को रांची के प्रभाततारा मैदान में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाजपा के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, भाजपा के सभी सांसद-विधायक मौजूद रहेंगे।

बाबूलाल ने कहा कि झाविमो का प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद रहेगा। विलय के बाद झाविमो के निचले स्तर के कार्यकर्ता को भी पूरा सम्मान दिया जाएगा। बाबूलाल ने भाजपा में पद मिलने के प्रश्न के जवाब में कहा, “भाजपा झाड़ू लगाने का भी काम देगी तो करेंगे।”

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा में शामिल होने के बाद बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है। झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने अभी तक इस पद को खाली रखा है। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि बाबूलाल केंद्र में मंत्री भी बनाए जा सकते हैं या भाजपा प्रदेश की जिम्मदारी भी मरांडी को सौंपी जा सकती है।

राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल ने पार्टी से कुछ मतभेदों के कारण 2006 में भाजपा छोड़कर अपनी अलग पार्टी बना ली थी। वर्तमान में झाविमो के बाबूलाल मरांडी समेत तीन विधायक हैं। झाविमो के दो अन्य विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को पार्टी से पहले ही निष्कासित कर दिया है।

This post was last modified on February 11, 2020 5:51 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022