झारखंड : क्रिकेटर धौनी बने किसान, कर रहे तरबूज, पपीते की खेती

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 27 फरवरी (आईएएनएस)| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अब किसान बन गए हैं। यह सुनकर आपको भले ही आश्चर्य लग रहा हो, परंतु यह सौ फीसदी सही है। जी हां, इसकी जानकारी खुद महेंद्र सिंह धौनी ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है। बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर धौनी ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह ‘जैविक खेती’ की शुरुआत करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ धौनी ने लिखा है, “रांची में 20 दिनों में खरबूजा और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है। इस बार बहुत उत्साहित हूं।”

वीडियो में ‘माही’ खेती शुरू करने से पहले विधिवत ढंग से पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं। इस दौरान वे नारियल भी फोड़ते हैं। इसके बाद धौनी कुछ लोगों के साथ बुआई शुरू करते दिख रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों धौनी रांची में हैं और मित्रों के साथ घूम भी रहे हैं। धौनी जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास भी कर रहे हैं और जिम में पसीना भी बहा रहे हैं।

धौनी बुधवार को अपने कई पुराने मित्रों के साथ पतरातू घाटी, सिकिदरी घाटी क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी उठाने भी पहुंचे थे। इस दौरान धौनी खुद कार चला रहे थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022