झारखंड में 7 आदिवासियों की हत्या से अर्जुन मुंडा दुखी, मंत्रालय जांच में जुटा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)| झारखंड में सात आदिवासियों की हत्या को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है। केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि झारखंड की सरकार खुद को आदिवासी हितैषी कहती है, फिर भी इतनी बड़ी जघन्य घटना हो जाती है। मुंडा ने कहा, “इस मामले में मेरे मंत्रालय द्वारा जांच की जा रही है और पूरी जानकारी ली जा रही है।”

उन्होंने कहा कि निर्दोष आदिवासियों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। प्रदेश सरकार शासन व्यवस्था को दुरुस्त करे और निर्दोष आदिवासियों की हत्या में शामिल लोगों को सजा दिलाने के लिए जांच समिति का गठन करे और इस मामले को न्यायपूर्ण तरीके से सुलझाया जाए।

मंगलवार को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई थी। गुदड़ी थाना क्षेत्र में पत्थलगढ़ी आंदोलन से जुड़े लोग लोगों से सरकारी कागज ले रहे थे, उसी समय दूसरे गुट के लोगों ने इसका विरोध किया। बताया गया है कि विरोध के दौरान जमकर मारपीट हुई। विवाद काफी बढ़ जाने के बाद एक गुट ने इस वारदात को अंजाम दिया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022