रांची, 22 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में अफीम की खेती करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया।
मनातू थाना प्रमुख संतोष सिंह ने कहा, चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुरेश सिंह, मुनरिक सिंह, विजय सिंह और परमेश्वर सिंह के रूप में हुई है। सभी गिरफ्तार पलामू के मनातू पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले केडल गांव के हैं।
पलामू जिले के केडल के जंगल में अफीम की खेती करने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। उन पर वन कानून और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कुछ दिनों पहले, पुलिस ने पलामू जिले में अफीम की खेती करने के आरोप में 27 लोगों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्रामीण अफीम उगाते हैं और उसे नक्सलियों को बेचते हैं। नक्सली इसे पैसा कमाने के लिए खुले बाजार में बेचते हैं। अफीम की खेती से उत्पन्न धन का उपयोग हथियारों की खरीद के लिए किया जाता है।
–आईएएनएस
एवाईवी/एएनएम
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…