झारखंड में बड़े नक्सली और उनके मददगार पुलिस के ‘रडार’ पर

Follow न्यूज्ड On  

रांची | झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस नक्सलियों के खिलाफ ‘महाअभियान’ चला रही है, जिसमें ना केवल बड़े नक्सली पुलिस के निशाने पर हैं, बल्कि उनकी आर्थिक कमर तोड़ने की भी योजना बनाई गई है। झारखंड पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि नक्सलियों के मददगार और ‘टेरर फंडिंग’ में सहयोग करने वाले झारखंड पुलिस के रडार पर हैं।

कहा जा रहा है आने वाले दिनों में ऐसे कई मददगारों के नाम का न सिर्फ खुलासा हो सकता है, बल्कि उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई भी होगी।

उनका कहना है कि राज्य पुलिस ने नक्सलियों के शीर्ष नेताओं की पहचान कर उनके खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, पतिराम मांझी उर्फ अनल, आकाश उर्फ तिमिर, प्रशांत बोस, महाराज प्रमाणिक, अमित मुंडा जैसे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के बड़े नेता पुलिस के निशाने पर हैं।

सूत्रों का कहना है कि नक्सलियों के पनाहगार वाले कई खास इलाकों की पहचान कर उन पर लगातार निगाह रखी जा रही है। झारखंड पुलिस द्वारा छोटी टीमें बनाई गई हैं।

झारखंड के पुलिस महानिदेशक क़े एऩ चौबे ने कहा, “नक्सलियों को मदद पहुंचाने वाले लोगों को मुख्य रूप से चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है। झारखंड में नक्सलियों के समर्थक और ‘फंडिंग’ पर पुलिस नजर रखेगी।”

उन्होंने बताया कि लेवी (जबरन पैसा बसूली) से धन संपत्ति अर्जित करने के सारे मामले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजे जाएंगे। उन्होंने माना कि लेवी के पैसों से शीर्ष नक्सलियों ने अकूत कमाई की है। राज्य पुलिस सारी संपत्तियों को ईडी को जब्ती की कार्रवाई के लिए भेजेगी।


झारखंड : भाजपा विधायक दोषी करार, 18 महीने की जेल

This post was last modified on October 12, 2019 4:07 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022