झारखण्ड में ‘डोर टू डोर डिलीवरी’ करने वाले दुकानों की सूची जारी (लीड 1)

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 26 मार्च (आईएएनएस)| झारखंड में लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है। राज्य में खाने पीने की चीजों की कमी न हो, इसके लिए राज्य सरकार हर तरह की व्यवस्था कर रही है। सभी जिलों के जिला मजिस्ट्रेट को आदेश दिया गया है कि हर जिले और कस्बे में जरूरी सामान की दुकानों को खुलवाया जाए और लोगों तक सामान पहुंचे इसकी भी व्यवस्था हो। ऐसे में खुद जिला मजिस्ट्रेट शहर की दुकानों की सूची मुख्यमंत्री के कार्यालय तक पहुचा रहे हैं, जिसको मुख्यमंत्री अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट में बताया कि रांची में सुविधा स्टोर, विशाल मेगा मार्ट, रिलायंस फ्रेश, वेजी गो, दुर्गा स्टोर लोगों तक डोर टू डोर जरूरी सामान पहुंचाएगा। इसके साथ ही सूची में इन दुकानों का मोबाइल नंबर भी है। उसी तरह जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों की दुकानों की सूची भी ट्वीट में शामिल है। इसमें विशाल मेगा मार्ट, रिलायंस स्टोर, बजरंग स्टोर, अजुर्न स्टोर, विधा स्टोर, ऑल इन विन स्टोर शामिल हैं। उसी तरह धनबाद और अन्य शहरों की सूची भी मुख्यमंत्री ने साझा की है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लॉकडाउन की अपील के बाद झारखंड सरकार ने खुद लोगों तक जरूरी चीजों को पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्विटर हैंडल पर उन दुकान का पता और मोबाइल नंबर भी साझा किया है, ताकि उस पर फोन कर उपभोक्ता संपर्क कर सकें।

वहीं अब वक्त बीतने के साथ ही लोगों को समझ में आने लगा है कि जरूरी चीजों के लिए उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। राशन दुकान, सब्जी दुकान, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर जैसी जरूरत की चीजों की दुकानें खुली हुईं हैं। रांची के डोरंडा इलाके में रह रहे रजनीश सिंह बताते हैं कि मुख्यमंत्री के इस मुहिम से शहरी लोगों को मालूम हो गया है कि आवश्यक चीजें कहा मिलेंगी, इसलिए अब घबराहट नहीं है।

इसके अलावा सभी दुकानों के बाहर सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा जा रहा है। दुकानों के बाहर निशान बनवाए गए हैं और लोग भी समझदारी से काम ले रहे हैं। हालांकि ग्रामीण इलाकों में अब भी परंपरागत तरीके से ही बाजार लगने की खबर आ रही है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022