झारखंड में एक हफ्ते के अंदर दूसरी नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के दुमका में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मामला सामने आया है। बीते एक हफ्ते में संथाल परगना क्षेत्र में इस तरह की दूसरी घटना है।

पुलिस के अनुसार, दुमका जिले के रामगढ़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत थाडी गांव में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

लड़की अपने साइकिल से ट्यूशन क्लास गई थी। जब वह बहुत देर तक घर नहीं आई तो उसके परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया और सड़क किनारे उसकी साइकिल को देखा। उसके बाद वहीं उन्होंने सड़क किनारे झाड़ी के पास बच्ची का शव देखा।

पुलिस को शक है कि बच्ची के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर दी गई।

इससे पहले, 9 अक्टूबर को झारखंड के साहिबगंज जिले में पांच लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। बदमाश लड़की का शव अपनी छत पर छोड़कर भाग गए। शुरुआत में पुलिस ने केस को दबाने की कोशिश की ओर गांव के पंचायत स्तर पर मामले को सेटल करने की सलाह दी।

परिवार के सदस्यों पर दबाव बनाया गया और शव को दफना दिया गया।

स्थानीय मीडिया की ओर से मामले को उठाने के बाद, चार आरोपियों को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग लड़की के शव को 13 अक्टूबर को बाहर निकाला गया, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022