रांची, 8 फरवरी (आईएएनएस)| देश में गिरती स्वास्थ्य सेवाओं का एक और उदाहरण इस बार झारखंड में उस वक्त देखने को मिला, जब राज्य के गुमला जिले में एक 48 वर्षीय महिला ने एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने के चलते दम तोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी को सदर अस्पताल में भर्ती हुई साधना देवी की अचानक तबियत बिगड़ी। इसके तुरंत बाद उपस्थित चिकित्सक ने उसे शुक्रवार दोपहर को इलाज के लिए रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आरआईएमएस) के लिए रेफर कर दिया।
पीड़िता के परिजनों ने कहा कि राज्य की राजधानी ले जाने के लिए उन्होंने एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन वह तीन घंटे के बाद आई, जिसके कारण इलाज में देरी हुई और साधना देवी की मौत हो गई।
गुमला सदर अस्पताल के सिविल सर्जन विजय भेंगरा ने कहा, “प्रथम ²ष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि परिजनों ने 108 एंबुलेंस सर्विस के चालक से बात की, लेकिन वह समय रहते नहीं पहुंचा और परिणामस्वरूप मरीज की मृत्यु हो गई। मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई गई है।”
सदर अस्पताल में दो एंबुलेंस और छह 108 सर्विस एंबुलेंस हैं।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…