झारखंड में लोगों ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ वोट किया : खड़गे

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महागठबंधन के 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में आधी सीटों पर बढ़त बनाए जाने को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि जनादेश सत्तारूढ़ भाजपा व राज्य में उसकी नीतियों के खिलाफ है। पार्टी मुख्यालय में यहां संवाददाताओं से बातचीत में खड़गे ने कहा, “यह एक अच्छा परिणाम है और भाजपा सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा दिखा है।”

उन्होंने कहा कि झारखंड में लोग भाजपा सरकार से परेशान हो चुके थे।

कांग्रेस नेता ने कहा, “केंद्र में भी, लोग बेरोजगारी, महंगाई को लेकर परेशान हैं और यहां तक कि किसानों भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। इन सभी चीजों ने कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगियो (जेएमएम और राजद) को मदद किया है। उस संदर्भ में लोगों ने कांग्रेस और उसके गठबंधन के लिए मतदान किया।”

खड़गे की यह टिप्पणी, उनके महागठबंधन के 81 सदस्यीय विधानसभा में 42 सीटों पर बढ़त बनाने के तुरंत बाद आई है। जेएमएम 24 सीटों पर आगे है और कांग्रेस व राजद क्रमश: 13 व पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा 29 सीटों पर आगे है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022