झारखंड चुनाव: राहुल गांधी ने संभाली प्रचार की कमान, पहली रैली आज सिमडेगा में

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव वाले राज्य झारखंड के सिमडेगा जिले में एक रैली को संबोधित कर पार्टी के लिए अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। पांच चरणों में से एक चरण का मतदान होने के दो दिन बाद राहुल की रैली सिमडेगा के कॉलेज रोड स्थित बाजारटांड़ मैदान में दिन के 1.30 बजे होगी।

पार्टी के एक नेता ने कहा कि बाकी बचे चार चरणों में राहुल गांधी की और चार रैलियां होंगी। ये रैलियां 7, 12, 16 और 20 दिसंबर को होंगी।

कांग्रेस ने झारखंड के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल है। नेता ने कहा कि पार्टी बड़े नेताओं को प्रचार में न उतारने की जो गलती महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में कर चुकी है, उसे दोहराना नहीं चाहती।

इस आदिवासी बहुल राज्य में कांग्रेस का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन है। राज्य में कांग्रेस ने 81 में से 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। झामुमो के 43 उम्मीदवार और राजद के 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

झामुमो नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा हैं।

सत्ताधारी भाजपा भी धुआंधार प्रचार में जुटी हुई है। चुनाव प्रचार में धार लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।

वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का झामुमो और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के साथ गठबंधन था। इस बार झाविमो अकेले चुनाव लड़ रहा है। उसकी जगह गठबंधन में राजद शामिल हुआ है।


झारखंड बचाकर अगले तीन चुनावों के लिए ताकत जुटाना चाहती है भाजपा

This post was last modified on December 2, 2019 12:29 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022