नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)| हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अपने प्रयासों को लेकर आलोचना के बाद कांग्रेस ने झारखंड में नवंबर के अंत में होने वाले चुनावों में बड़े स्तर पर प्रचार का फैसला किया है। पार्टी ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए राहुल गांधी, मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।
इस सूची में प्रियंका गांधी का नाम नहीं है।
पार्टी हरियाणा व महाराष्ट्र के मनोबल बढ़ाने वाले नतीजों के बाद अपने को चुनावों के लिए मजबूत कर रही है।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर हाल में संपन्न हुए चुनावों के दौरान पर्याप्त रूप से कोशिश नहीं करने का आरोप लगाया गया है।
हरियाणा में राहुल गांधी ने दो बार चुनाव प्रचार किया और महाराष्ट्र में उन्होंने पांच रैलियों को संबोधित किया। सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी ने दोनों राज्यों में प्रचार नहीं किया।
स्टार प्रचारकों के दूसरे नामों में गुलाम नबी आजाद, आर.पी.एन. सिंह, जितिन प्रसाद व तारिक अनवर शामिल हैं। दूसरे प्रमुख प्रचारकों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हैं।
पार्टी ने उम्मीदवारों की दो सूची जारी की है। इसने चुनावों की तैयारी के लिए अपने नेताओं की एक बैठक शनिवार को बुलाई है।
झारखंड में 30 नवंबर से पांच चरणों में मतदान होना है।
कांग्रेस राज्य में विधानसभा चुनाव, हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा व राजद के साथ गठबंधन में लड़ रही है।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…