झारखंड में उम्मीदवारों की आयु 2014-19 के बीच 1 से 13 साल बढ़ी !

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)| झारखंड में पांच चरणों में हो रहे विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों की आयु बीते पांच सालों के दौरान असामान्य रूप से से 1 से 13 साल तक बढ़ी है। उम्मीदवारों द्वारा की गई अपनी उम्र की घोषणा के अनुसार, यह पता चलता है कि 2014 से 2019 के चुनावों के बीच उनकी आयु 1 से 13 साल तक बढ़ी है।

उदाहरण के लिए झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह की उम्र पिछले पांच सालों में 13 साल बढ़ गई। वह 2014 में 32 वर्ष के थे, लेकिन 2019 में मंत्री ने घोषणा की कि वह 45 वर्ष के हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार मन्नान मल्लिक की आयु 2014 में 69 साल थी, लेकिन 2019 में 76 साल हो गई।

झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक उम्मीदवार सबा अहमद की आयु बीते पांच सालों में सिर्फ एक साल बढ़ी है। वह 2014 में 70 साल के थे और 2019 में उनकी आयु सिर्फ 71 साल है!

सबा अहमद ने संवाददाताओं से कहा, “मेरा मतदाता पहचान पत्र गिरिडीह में बनाया गया है और मैंने अपनी आयु का उल्लेख मतदाता पहचान पत्र के अनुसार किया है। मेरी उम्र 2014 के चुनावों में क्या थी..यह बीती हुई बात है।”

झारखंड मुक्ति मोर्चा उम्मीदवार सीता सोरेन 2014 में 40 साल की थीं, लेकिन 2019 में उनकी आयु सिर्फ 44 साल है। सीता सोरेन, पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन की बहू हैं।

सीता सोरेन की तरह की भारतीय जनता पार्टी के विधायक राज सिन्हा व ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के उम्मीदवार उमा शंकर रजाक की आयु भी बीते पांच सालों में सिर्फ चार साल बढ़ी है।

झारखंड में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को शुरू हुआ। बाकी के चार चरणों के लिए मतदान 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर व 20 दिसंबर को निर्धारित है।

मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022