झारखंड में विपक्षी पार्टियां लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमत

Follow न्यूज्ड On  

 रांची, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)| झारखंड में विपक्षी पार्टियां गठबंधन बनाकर 2019 लोकसभा चुनाव लड़ने पर सहमत हो गई हैं।

 प्रदेश कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने यहां सोमवार को कहा कि ये चार विपक्षी पार्टियां कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो), राष्ट्रीय जनता दल(राजद), झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक(जेवीएम-पी) हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किशोर शहदेव ने आईएएनएस को बताया, “शुरुआती दौर की बातचीत नई दिल्ली में हुई है। कांग्रेस, झामुमो, राजद और जेवीएम-पी ने एक साथ चुनाव लड़ने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई है। सीट बंटवारे को लेकर दूसरे दौर की बातचीत भी इस माह के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली में ही होगी।”

झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, “हमने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को हराने के लिए लोकसभा चुनाव में गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आने वाले दिनों में सीट बंटवारे को लेकर निर्णय लिया जाएगा।”

कांग्रेस और झामुमो ने पहली बार 2004 में गठबंधन किया था और 14 में से 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस, झामुमो और राजद ने 2014 लोकसभा चुनाव भी एकसाथ लड़ा था, लेकिन चुनाव में इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा था। भाजपा ने अकेले ही 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

इसबीच, कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि वाम दलों ने भी गठबंधन का हिस्सा बनने को लेकर संपर्क किया है।

कांग्रेस के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “गठबंधन में वाम दलों की भूमिका स्पष्ट नहीं है। पार्टी के केंद्रीय नेता इस मामले पर निर्णय लेंगे।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022