झारखंड मॉब लिंचिंग : मुस्लिम युवक का हत्यारोपी पकड़ गया

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 24 जून (आईएएनएस)| सरायकेला जिले में बीते सप्ताह एक मुस्लिम युवक की हत्या के मुख्य आरोपी पप्पू मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी झारखंड पुलिस ने सोमवार को दी। कुछ दिन पहले सरायकेला जिले के धातकीडीह गांव में बाइक चुराने के आरोप में तबरेज अंसारी (22) की भीड़ ने बेरहमी से पिटाई की थी। रविवार को अस्पताल में पीड़ित ने दम तोड़ दिया।
 

पुलिस के अनुसार, उसके पास से चोरी हुई बाइक के अलावा कई और चीजें मिली हैं।

एक वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना सामने आई, जिसमें मंडल पेड़ से बंधे अंसारी को पीटते हुए नजर आ रहा था।

अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन ने सरायकेला पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि अंसारी पिछले सोमवार को बाइक से जमशेदपुर से वापस आ रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्हें पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की और ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर किया।

वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहले अंसारी ने खुद को ‘सोनू’ बताकर बचने की कोशिश की। इसके बाद हालांकि उसने अपना असली नाम बता दिया। इसी के बाद भीड़ ने उस पर ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए दबाव डाला।

पिटाई के बाद भीड़ ने उसे पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस उसे थाने ले गई। हालांकि, उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और रविवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

अंसारी की पत्नी ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने वक्त रहते चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध नहीं कराया, जिससे अंसारी की मौत हुई।

सरायकेला के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस., अंसारी के परिवार से मिले और उसकी पत्नी के एफआईआर के आधार पर ही गिरफ्तारी हुई।

राजनीतिक पार्टियों ने इस घटना की निंदा की है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022