झारखंड : नड्डा, गडकरी ने भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 22 नवंबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को झारखंड में रैलियां कीं और पार्टी के लिए वोट मांगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए एक रैली को संबोधित करेंगे। पहले चरण में 30 नवंबर को 13 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है।

नड्डा ने पलामू जिले के चंदवा में एक रैली में कहा, “मोदी प्रधानमंत्री बने और अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। पिछले 70 सालों से दुश्मन जम्मू-कश्मीर पर नजर गड़ाए हुए थे। सिर्फ तीन परिवार बीते 50 सालों से अनुच्छेद 370 का लाभ ले रहे थे। वे अलगाववादियों को भी भड़का रहे थे।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एससी/ एसटी को लेकर झूठा दिखावा कर रहे हैं। इससे पहले एससी/एसटी समुदाय के लोगों को लोकसभा व जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भेजने का कोई प्रावधान नहीं था। अब, परिसीमन के बाद वे जम्मू-कश्मीर से संसद के लिए चुने जाएंगे।”

गडकरी ने पलामू जिले के विश्रामपुर में एक रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने राज्य में गरीबी को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022