नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| झारखंड की 81 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का महागठबंधन बहुमत के जादुई आंकड़े के करीब पहुंचने पर सोमवार को कांग्रेस ने कहा कि झारखंड की जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मुद्दों को खारिज कर दिया और स्थानीय मुद्दों तथा मंहगाई पर वोट से चोट किया। कांग्रेस महासचिव प्रणव झा ने आईएएनएस से कहा, “राज्य में लोगों ने भाजपा द्वारा बनाए गए अनुच्छेद 370, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) जैसे राष्ट्रीय मुद्दों को खारिज कर दिया और स्थानीय मुद्दों पर वोट दिया।”
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने स्थानीय मुद्दों, मंहगाई और युवाओं को रोजगार जैसे मुद्दों पर वोट दिया।
झा ने आगे कहा कि कांग्रेस-झामुमो-राजद का महागठबंधन अगले पांच साल राज्य की जनता की भलाई के लिए काम करेगा।
विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के अंतर्गत कांग्रेस 31, झामुमो 43 और राजद सीटों पर आगे हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, महागठबंधन जहां 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है।
इसके अलावा ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) पांच सीटों पर और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) चार सीटों पर आगे चल रही है।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…