झारखंड : राहुल गांधी सोमवार को करेंगे चुनाव प्रचार

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)| झारखंड में चल रहे विधानसभा चुनाव में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। पहली रैली बड़कागांव, हजारीबाग और दूसरी रांची के मेसरा में होगी।

  कांग्रेस द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी बड़कागांव के हाई स्कूल ग्राउंड में अपरान्ह 12.30 बजे एक रैली को संबोधित करेंगे, बड़कागांव, हजारीबाग जिले में है और दूसरी रैली रांची के मेसरा ग्राउंड में 1.45 बजे होगी।

सिमडेगा में एक रैली में संबोधन के बाद यह दूसरी बार है कि राहुल गांधी राज्य में प्रचार कर रहे हैं।

झारखंड में पांच चरणों में चुनाव है, जिसमें दो चरण संपन्न हो चुके हैं। राज्य के दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ।

कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठजोड़ में 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस राज्य में आदिवासियों के प्रति उदासीनता व आर्थिक मंदी जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022