झारखंड: राज्यसभा की 1 सीट के रणनीति बनाने में जुटी भाजपा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने झारखंड से अपने एक उम्मीदवार को राज्यसभा में भेजने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस बाबत रांची में रविवार को भाजपा की चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रदेश चुनाव समिति ने प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और संगठन महामंत्री को उम्मीदवार के चयन के लिए अधिकृत कर दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा अपने पूर्व सहयोगी दल, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन(आजसू) की मदद से अपने एक प्रत्याशी को जीताने के लिए जरूरी आंकड़े जुटा सकती है।

प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद भाजपा सांसद सुनील सिंह ने कहा, “झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह उम्मीदवार का चयन करेंगे।”

ये तीनों नेता केंद्रीय नेतृत्व से बात कर राज्यसभा उम्मीदवार पर अंतिम निर्णय लेंगे।

गौरतलब है कि 26 मार्च को यहां की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होगा, जिसमें दो सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) और कांग्रेस गठबंधन को जाएगा। जबकि एक सीट भाजपा को मिल सकती है। झामुमो ने पहले ही शिबू सोरेन को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर रखा है। दूसरी सीट के लिए उम्मीदवार चयन पर कांग्रेस और झामुमो में बातचीत चल रही है। वहीं भाजपा को अपना उम्मीदवार तय करना है।

This post was last modified on March 8, 2020 11:08 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022