झारखंड : रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विदेशी नागरिक के प्रवेश पर प्रतिबंध

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 18 मार्च (आईएएनएस)| कोरोना का खौफ झारखंड में भी असर करने लगा है। धार्मिक स्थलों पर भी इसका असर देखा जा रहा है। झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका के मंदिर में विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला प्रशासन ने विदेशी नागरिकों के मंदिर में प्रवेश पर रोक से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है। रामगढ़ जिले के उपायुक्त संदीप सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। संदीप सिंह ने ट्वीट में लिखा, “कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए रजरप्पा समेत जिले के सभी मंदिर, चर्च और गुरुद्वारों में विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर रोक है।”

झारखंड का लोकप्रिय पतरातू लेक रिसोर्ट को पर्यटन विभाग ने 14 अप्रैल तक बंद कर दिया है। इस अवधि में रिसोर्ट पूरी तरह बंद रहेगा।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्चस्तरीय बैठक के बाद विधानसभा में सभी स्कूलए कॉलेज, मॉल व पर्यटन स्थलों को 14 अप्रैल, 2020 तक बंद करने के निर्देश जारी किए थे।

इधर, राजधानी रांची में सिविल कोर्ट से बुधवार को लोगों को बाहर निकाल दिया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते सीमित लोगों को कोर्ट में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022