झारखंड: ऑडियो सिस्टम से लैस साइकिल के जरिए ‘बदलाव अभियान’ चला रही झामुमो

Follow न्यूज्ड On  

रांची | झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर करीब-करीब सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति को सरजमीं पर उतारने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तर्ज पर हर घर तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं को साइकिल थमा दिया है। झामुमो के कार्यकर्ता ‘बदलाव अभियान’ (परिवर्तन) के तहत गांव-गांव, घर-घर जाकर सरकार की नाकामियों के बारे में जन-जन को बता रहे हैं।

इस अभियान की साइकिल भी खास तरह से डिजाइन की गई है। ‘बदलाव’ की साइकिल ‘ऑडियो सिस्टम’ से लैस है, जिसके जरिए झामुमो के संदेशों को जनता के बीच प्रचारित किया जा रहा है।

झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया कि पहली बार साइकिल को प्रचार अभियान में लगाया गया है। उन्होंने भाजपा से पहले झामुमो द्वारा साइकिल से प्रचार अभियान करने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने झामुमो से साइकिल से प्रचार करना सीखा है। उन्होंने कहा कि साइकिल को प्रचार की सवारी बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि ‘बदलाव’ के रूप में पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के वादों-इरादों और नारों के साथ-साथ राज्य और केंद्र सरकार की विफलताओं को लेकर गांव-गांव पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधनसभा में प्रखंडवार कार्यकर्ताओं को साइकिल दी गई है।

उन्होंने कहा कि कुछ साइकिलें भाड़े पर ली गई हैं, जबकि कई साइकिलें खुद कार्यकर्ताओं की हैं। साइकिल के करियर के स्थान पर डिजाइन कर एक पोस्टर बनवाया गया है, जिसमें लोगों से ‘बदलाव’ करने का निवेदन किया जा रहा है। पोस्टर में पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीरें हैं।

इस दौरान कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों के बीच पोस्टर और पर्चे भी बांट रहे हैं, जिससे पार्टी की नीतियों और सिद्घांतों को उनतक पहुंचाया जा सके।

झामुमो के नेता मिथिलेश ठाकुर आईएएनएस से कहते हैं कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच-पांच कार्यकर्ता साइकिल से गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचकर पार्टी के संदेशों को पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। यह सरकार अमीरों की तो सुनती है, परंतु गरीबों की नहीं सुनती है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि झामुमो की सरकार बनने के बाद जनता को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।

ठाकुर का दावा है कि कार्यकर्ता प्रतिदिन 20 से 25 किलोमीटर साइकिल चलाकर एक गांव से दूसरे गांव पहुंच रहे हैं। साइकिल पर ऑडिओ सिस्टम और माइक भी लगाया गया है।

This post was last modified on October 15, 2019 4:09 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022