रांची | झारखंड की एक अदालत ने शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में एक पादरी समेत छह लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
खूंटी जिला अदालत के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) राजेश कुमार ने दोषियों को सजा सुनाई। पहले सजा बुधवार को सुनाई जाने वाली थी, जिसे शुक्रवार तक टाल दिया गया था।
मामले में कुल आठ आरोपी थे, जिसमें से एक फरार है और एक नाबालिग को किशोर न्यायालय भेज दिया गया।
मामले में एक एनजीओ की दो ननों के खिलाफ जांच जारी है।
खूंटी जिले के अरकी में 19 जून 2018 को पांच लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पीड़ितों के बयान के अनुसार, पुलिस ने फादर अल्फोंसो समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था।
पांचों (पीड़िता) सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए ड्रामा पेश करने अरकी गई हुई थी। उन्हें वहां अगवा कर लिया गया और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
This post was last modified on May 17, 2019 7:04 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…