झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा आज

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)| भारत निर्वाचन आयोग शुक्रवार अपराह्न् झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा करने जा रहा है। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 27 दिसंबर को समाप्त होगा। यह चुनाव ऐसे समय में होने जा रहा है, जब हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदों के अनुरूप परिणाम नहीं आए हैं।

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा बहुमत के जादुई आंकड़े को पार नहीं कर सकी और उसे सरकार बनाने के लिए जननायक जनता पार्टी (जजपा) का समर्थन हासिल करना पड़ा।

महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनाने को लेकर अपने सहयोगी दल शिवसेना के साथ सत्ता संघर्ष में उलझी हुई है। भाजपा महाराष्ट्र में अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम नहीं है और बहुमत से काफी पीछे है।

झारखंड में मुख्यमंत्री रघुबर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार राज्य में सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है।

भाजपा ने 2014 विधानसभा चुनाव में 37 सीटें जीती थी, वहीं उसके सहयोगी दल ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सरकार बनाने के लिए 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 41 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022