झारखंड विधानसभा चुनाव : पहले 2 घंटे में13.03 प्रतिशत मतदान (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)| झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शनिवार को मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 13.03 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। सरायकेला विधानसभा सीट पर सबसे अधिक मतदान 15.66 प्रतिशत और कोलेबिरा में सबसे कम 8.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे समाप्त होगा। जबकि दो विधानसभा सीटों, जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम के लिए यह शाम 5 बजे समाप्त होगा।

20 विधानसभा सीटों के लिए कुल 260 उम्मीदवार हैं जिनकी किस्मत का फैसला 48,25,038 मतदाताओं द्वारा किया जाएगा, जिसमें 23,93,437 महिलाएं और 90 तीसरे लिंग के शामिल हैं। मतदान 6,066 मतदान केंद्रों में हो रहा है, जिनमें से 1,016 शहरी क्षेत्रों में और शेष ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दूसरे चरण में 40,000 से अधिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वह पूर्व कैबिनेट सहयोगी सरयू राय और कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

इस चरण में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, शहरी विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व कैबिनेट मंत्री सरयू राय और राज्य भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी चुनाव लड़ रहे हैं।

जेल में बंद नक्सली कमांडर कुंदन पाहन तमाड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022