झरिया विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: दो परिवारों के बीच जंग, देवरानी-जेठानी हैं मैदान में

Follow न्यूज्ड On  

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के चार चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होने हैं। झरिया विधानसभा सीट (Jharia Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर चौथे चरण में 16 दिसंबर को वोट डाले गए। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संजीव सिंह ने कांग्रेस (Congress) के नीरज सिंह को शिकस्त दी थी।

झरिया विधानसभा सीट (Jharia Assembly Constituency) का इतिहास

झरिया अपनी समृद्ध कोयला खदानों के लिए प्रसिद्ध है। झरिया के कोयला से कोक बनाया जाता है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से लौह-इस्पात उद्योग में होता है।

बिहार से अलग झारखंड राज्य के गठन के बाद यह विधानसभा सीट 2005 में अस्तित्‍व में आई। भाजपा का गढ़ कही जाने वाली इस सीट पर 2005 के चुनाव में भाजपा की कुंती देवी विधायक चुनी गईं। 2009 में हुए चुनाव में भी वह लगातार दूसरी बार विधायक बनीं। 2014 के चुनाव में भी भाजपा ने बाजी मारी, लेकिन इस बार टिकट संजीव सिंह को मिला और वह विधायक बने।

झरिया विधानसभा सीट का समीकरण

झरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,66,487 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,52,516 और महिला मतदाता 1,13,971 हैं। पिछले चुनाव में 57.74 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

कोयलांचल की सबसे हॉट सीटों में झरिया में इस बार फिर एक ही परिवार के बीच सियासी जंग है। 2014 में इस सीट से भाजपा के संजीव सिंह अपने चचेरे भाई कांग्रेस के नीरज सिंह से टकरा चुके हैं, जिसमें संजीव सिंह को जीत मिली थी। संजीव सिंह फिलहाल जेल में हैं। उन पर अपने चचेरे भाई नीरज सिंह की हत्या का आरोप है। इस बार के चुनाव में दोनों की पत्नियां मैदान में हैं। भाजपा से संजीव की पत्नी रागिनी सिंह और कांग्रेस से नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह चुनावी अखाड़े में दो-दो हाथ कर रही हैं। दोनों ही देवरानी-जेठानी हैं।

Jharia Assembly Seat Voting Date:

झरिया विधानसभा सीट पर मतदान : 16 दिसंबर, 2019

Jharia Assembly Seat Counting Result Date:

झरिया विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019

Jharia Constituency Seat Winner 2014 :

झरिया विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: भाजपा के संजीव सिंह

List of Polling Stations in Jharia Assembly

झरिया विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

संजीव सिंह, भाजपा- 74,062

नीरज सिंह, कांग्रेस– 40,370

हार का अंतर – 33,692

Jharia Assembly Seat Candidates List:  झरिया विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :

  • BJP – रागिनी सिंह
  • कांग्रेस – पूर्णिमा सिंह
  • JVM – योगेंद्र यादव
  • AJSU – अवधेश यादव
  • SP – विजय कुमार राय
  • BSP – एजाज खान

मतदान की तारीख: 16 दिसंबर

Jharia Assembly 2014 Result

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022