झारखंड: प्रतिष्ठा की सीट बनी पाकुड़, कांग्रेस की मजबूत दावेदारी के बीच पूर्व MLA अकील अख्तर के बागी तेवर

Follow न्यूज्ड On  

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एक तरफ राजनीतिक दल सीट बंटवारे में लगे हैं वहीं उम्मीदवार अपने लिए सीट की की गारंटी में जुट गए हैं। ऐसी ही एक सीट है पाकुड़ विधानसभा। पाकुड़ विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सीट बन चुकी है। वहीं, जेएमएम के पूर्व विधायक अकील अख्तर भी इसे अपनी प्रतिष्ठा के साथ जोड़कर देख रहे हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। लेकिन क्या महागठबंधन में यह सीट झामुमो के पाले में जाएगी और क्या अकील अख्तर को यहां से टिकट मिलेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

टिकट को लेकर निश्चिंत हैं आलमगीर आलम

वहीं, सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस पाकुड़ सीट को लेकर निश्चिंत है और अपने लिए कंफर्म मान रही है। यही वजह है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव इस बात को साफ कर दिया है कि इस सीट से कांग्रेस के विधायक दल के नेता सह पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम चुनाव लडेंगे।आलमगीर आलम ने भी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि पाकुड़ विधानसभा सीट से कोई समझौता नहीं होगा। उनका कहना है कि कांग्रेस ही इस सीट से चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि आलमगीर आलम को 1995 से ही टिकट मिलता आ रहा है।

पूर्व MLA अकील अख्तर की बेचैनी बढ़ी

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के इस ऐलान से झामुमो के पूर्व विधायक अकील अख्तर की बेचैनी बढ़ गई है। सूत्रों की मानें तो पाकुड़ विधाससभा सीट के लिए झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से कई बार वार्ता किया, लेकिन कोई स्पष्ट जबाब नहीं मिला। इसके बाद अकील अख्तर ने तय कर लिया है कि पाकुड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। चाहे झामुमो से टिकट मिले या नहीं मिले। यही वजह है कि वह बिना झंडा बैनर के जनसभा से लेकर जनसम्पर्क अभियान गांव-गांव में चला रहे हैं।

वहीं सूत्रों की मानें तो अकील अख्तर झाविमो के बाबुलाल मरांडी से सम्पर्क में है। राजनीति गलियारों में यह भी चर्चा है कि अकील अख्तर का सम्पर्क आजसू सुप्रीमो के साथ भी है। शायद यही कारण है कि झामुमो टिकट नहीं देगी तो अकील अख्तर झाविमो या फिर आजसू के टिकट से पाकुड़ विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं।

This post was last modified on November 7, 2019 1:05 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022