झारखंड: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक, रिम्स में नाजुक हालत में कराया गया भर्ती

Follow न्यूज्ड On  

रांची। झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा (BJP) नेता को हार्ट अटैक आया है। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रिम्स (RIMS) के कार्डियोलॉजी विभाग के सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उनका शुगर लेवल बढ़ गया था। रिम्स में भर्ती दीपक प्रकाश की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गुरुवार को अचानक दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक आया। बताया जा रहा है कि दीपक प्रकाश को डायबिटीज की भी शिकायत है। ताजा जानकारी के अनुसार, दीपक प्रकाश के हार्ट में ब्लॉकेज है और फिलहाल उनकी एंजियोप्लास्टी की जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स के निदेशक को फोन कर उन्हें हरसंभव उपचार मुहैया कराये जाने के आदेश दिए हैं। दीपक प्रकाश का हालचाल जानने थोड़ी देर में वह खुद रिम्स भी पहुंचेंगे।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि वह सीएम हेमंत सोरेन से बात करेंगे और जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली लाया जा सकता है। वहीं, दीपक प्रकाश की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद अस्पताल में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुँचने का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कई बड़े नेता रिम्स में मौजूद हैं।

फरवरी में बनाए गए थे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

बता दें कि दीपक प्रकाश झारखंड से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की करारी हार के बाद उन्हें गत 25 फरवरी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। दीपक प्रकाश पिछले 30 सालों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े हुए हैं और इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के तौर पर की थी।

दीपक प्रकाश को भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के करीबी माने जाते हैं। साल 2000 में जब झारखंड राज्य बिहार से अलग हुआ था तो मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में दीपक प्रकाश झारखंड स्टेट मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेएसएमडीसी) के चेयरमैन बनाये गये थे। इसके बाद जब बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी से नाता तोड़कर अपनी एक अलग पार्टी झाविमो बनाई तो दीपक प्रकाश उनके साथ चले गये। हालांकि, मरांडी की घर वापसी के बाद वह भी वापस भाजपा में लौट आए।


झारखंड : पुराने रिश्तों के जरिए भाजपा की जमीन मजबूत करने में जुटे दीपक प्रकाश

This post was last modified on May 7, 2020 12:54 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022