Jharkhand Election Result 2019: जिन सीटों पर राहुल और प्रियंका ने किया प्रचार, वहां कैसा है हाल?

Follow न्यूज्ड On  

झारखंड विधानसभा चुनाव की 81 सीटों के वोटों की गिनती लगभग समाप्त हो चुकी है और तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है। भाजपा को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा वहीं कांग्रेस-JMM ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। सभी पार्टियों के प्रमुख नेताओं ने इस पूरे चुनाव अभियान में हिस्सा लिया और जमकर पसीना बहाया। ऐसे में आइये जानते हैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जिन सीटों पर प्रचार किया वहां उम्मीदवारों का क्या हाल रहा।

राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान 5 चुनावी रैलियां कीं। इस दौरान उन्होंने 21 विधानसभा सीटों को कवर किया।

राहुल गांधी की रैलियां

कहां रैली कितनी सीटों पर असर
सिमडेगा सिमडेगा, कोलेबिरा
बड़कागांव बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग
बीआईटी मेसरा मांडर, तमाड़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके
राजमहल राजमहल, बोरिया, बरहेट
महगामा पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा

सिमडेगा सीट: भाजपा के श्रद्धानंद बेसरा को कांग्रेस के भूषण बारा ने शिकस्त दी।

कोलेबिरा सीट: कोलेबिरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी 11 हजार मतों से जीते।

बरकट्ठा सीट: राजद के खाालिद खलील को हार का सामना पड़ा।

बरही सीट: बरही में कांग्रेस उम्मीदवार उमाशंकर अकेला ने जीत दर्ज की।

बड़कागांव सीट: कांग्रेस के अंबा प्रसाद ने जीत हासिल की।

रामगढ़ सीट: कांग्रेस की ममता देवी ने जीत दर्ज की।

मांडू सीट: JMM के राम प्रसाद भाई पटेल को हार का सामना करना पड़ा।

हजारीबाग सीट: कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. रामचंद्र प्रसाद को भाजपा के मनीष जायसवाल हार का सामना करना पड़ा।

मांडर सीट: कांग्रेस के सन्नी टोप्पो को हार का सामना करना पड़ा।

तमाड़ सीट: झामुमो के विकास कुमार मुंडा ने जीत दर्ज की।

सिल्ली सीट: JMM की सीमा देवी को हार का सामना करना पड़ा।

खिजरी सीट: कांग्रेस के राजेश कच्छप ने जीत दर्ज की।

हटिया सीट: कांग्रेस के अजय नाथ सहदेव को हार का सामना करना पड़ा।

कांके सीट: कांग्रेस के सुरेश कुमार बैठा को हार का सामना करना पड़ा।

राजमहल सीट: JMM के किताबुद्दीन शेख को हार का सामना करना पडा।

बोरिया सीट: JMM के लोबिन हेमब्रम ने जीत दर्ज की।

बरहेट सीट: JMM नेता हेमंत सोरेन ने जीत हासिल की।

पौड़ेयाहाट सीट: JMM उम्मीदवार अशोक कुमार को हार का सामना करना पड़ा।

गोड्डा सीट: राजद के संजय प्रसाद यादव को हार को मुंह देखना पड़ा।

महगामा सीट: कांग्रेस की दीपिका पांडे सिंह को हार का सामना पड़ा है।

सिमडेगा सीट: भाजपा के श्रद्धानंद बेसरा को कांग्रेस के भूषण बारा ने शिकस्त दी।

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने झारखंड में सिर्फ एक चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने तीन विधानसभा सीटों को कवर किया।

प्रियंका गांधी की रैली

कहां रैली कितनी सीटों पर असर
पाकुड़ पाकुड़, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा

लिटिपारा सीट: JMM के दिनेश विलियम मरांडी ने भाजपा के डेनियल किस्कु को शिकस्त दी है।

पाकुड़ सीट: कांग्रेस के आलमगीर आलम ने भाजपा के  बेनी प्रसाद गुप्ता को शिकस्त दी।

महेशपुर सीट: JMM के स्टीफन मरांडी ने भाजपा के मिस्त्री सोरेन पर जीत दर्ज की है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022