Jharkhand Holiday 2021 List: झारखंड सरकार ने जारी किया कैलेंडर, जाने सालभर कितनी मिलेंगी छुट्टियां

Follow न्यूज्ड On  

Jharkhand Holiday 2021 List: नया साल आने में कुछ दिन ही बचा है। इससे पहले झारखंड सरकार ने अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। नए साल 2021 में पहली सरकारी छुट्टी सोहराय के लिए 13 जनवरी को मिलेगी। राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू ने वर्ष 2021 का सरकारी कैलेंडर जारी किया है। वर्ष 2021 में एनआइ एक्ट के अधीन 22 दिनों की छुट्टी और कार्यपालक आदेश के तहत 16 दिनों की छुट्टी दी गई है।

2021 में सरकारी कर्मियों को मिलेगी 38 छुट्टियां

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2021 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के मुताबिक इस साल सरकारी कर्मियों को मात्र 38 दिन की छुट्टियां ही मिलेगी। वहीं, इस साल होलिका दहन, महावीर जयंती, स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की चार छुट्टियां रविवार के कारण कट गई है। इसके लिए अलग से अवकाश की घोषणा नहीं की गई है। कर्मचारियों को इस साल 13 जनवरी को सोहराय पर्व की पहली छुट्टी मिलेगी। वहीं एक अप्रैल गुरुवार को बैंक लेखा की वार्षिक बंदी का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।

झारखंड सरकार के राजपत्रित में ये है अवकाश

  1. 26 जनवरी मंगलवार – गणतंत्र दिवस
  2. 11 मार्च गुरुवार- महाशिवरात्रि
  3. 29 मार्च सोमवार- होली
  4. 2 अप्रैल शुक्रवार- गुड फ्राइडे
  5. 14 अप्रैल बुधवार- अंबेडकर जयंती
  6. 15 अप्रैल गुरुवार – सरहुल
  7. 21 अप्रैल बुधवार – रामनवमी
  8. 14 मई शुक्रवार – ईद-उल-फितर
  9. 26 मई बुधवार – बुद्ध पूर्णिमा
  10. 21 जुलाई बुधवार – ईद-उल-जुहा (बकरीद)
  11. 19 अगस्त गुरुवार – मुहर्रम
  12. 30 अगस्त सोमवार – जनमाष्टमी
  13. 17 सितंबर शुक्रवार – विश्वकर्मा पूजा
  14. 2 अक्टूबर शनिवार – गांधी जयंती
  15. 13 अक्टूबर बुधवार –  महाष्टमी
  16. 14 अक्टूबर गुरुवार – महानवमी
  17. 15 अक्टूबर शुक्रवार – विजयादशमी
  18. 19 अक्टूबर मंगलवार – मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मो. का जन्मदिवस)
  19. 4 नवंबर गुरुवार – दीपावली
  20. 10 नवंबर बुधवार – सूर्य षष्ठी (सायं अर्घ्य)
  21. 19 नवंबर शुक्रवार – श्री गुरु नानक जयंती
  22. 25 दिसंबर शनिवार – क्रिसमस

कार्यपालक अवकाश

  1. सोहराय-13 जनवरी बुधवार
  2. मकर संक्राति-14 जनवरी गुरुवार
  3. सुभाषचंद्र बोस जयंती-23 जनवरी शनिवार
  4. बसंत पंचमी-16 फरवरी मंगलवार
  5. संत रविदास जयंती-27 फरवरी शनिवार
  6. मजदूर दिवस-1 मई शनिवार
  7. हूल दिवस-30 जून बुधवार
  8. रथयात्रा-12 जुलाई सोमवार
  9. विश्व आदिवासी दिवस-9 अगस्त सोमवार
  10. गणेश चतुर्थी-10 सितंबर शुक्रवार
  11. शारदीय नवरात्र-7 अक्टूबर गुरुवार
  12. 12 अक्टूबर मंगलवार- दशहरा (महासप्तमी)
  13. 5 नवंबर शुक्रवार- गोवर्धन पूजा
  14. 6 नवंबर शनिवार- चित्रगुप्त पूजा-भैया दूज
  15. 11 नवंबर गुरुवार – छठ प्रात: अर्घ्य
  16. 15 नवंबर सोमवार – भगवान बिरसा मुंडा जयंती-राज्य स्थापना दिवस

इन त्योहारों पर पड़ रहा रविवार 

  • 28 मार्च को होलिका दहन
  • 25 अप्रैल को महावीर जयंती
  • 15 अगस्‍त को स्वतंत्रता दिवस
  • 22 अगस्त को रक्षाबंधन

This post was last modified on December 28, 2020 2:56 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022