झारखंड: 3 महीने से भतीजा कर रहा था दुष्कर्म, पंचायत ने महिला को ही निर्वस्त्र कर घुमाने का फरमान सुनाया

Follow न्यूज्ड On  

झारखंड के कोडरमा में एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार की खबर सामने आई है। यहाँ एक महिला को अपने भतीजे पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाना भारी पड़ गया। पंचायत ने पीड़ित महिला को इंसाफ देने के बजाए उल्टे उसे ही निर्वस्त्र कर और बाल काट कर घुमाने का तुगलकी फरमान सुना दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के देंगोडीह गांव में महिला के साथ उसका ही भतीजा शारीरिक शोषण कर रहा था। लेकिन इस मामले की शिकायत करने के बाद महिलाओं की कथित पंचायत ने निर्वस्त्र कर उसके बाल काट डाले। पीड़िता ने अब थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित महिला का कहना है कि पिछले 3 महीने से पति की गैरमौजूदगी में उसका भतीजा लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब यह बात उसने लोगों को बताई तो उस पर ही सारा आरोप लगाकर पंचायत में उसे निर्वस्त्र कर उस से बाल काट कर उसे सजा दी गई। फिलहाल पंचायत के इस तुगलकी फरमान और सजा के बाद पीड़ित महिला और उसका पूरा परिवार सकते में है।

गौरतलब है कि जिस दिन पंचायत में पीड़ित महिला को सजा सुनाई गई उसके एक दिन पहले ही इसका पति घर वापस आया था और उसे इस घटना के बारे में कुछ भी पता नहीं था। हालांकि जब उसकी पत्नी को महिलाओं के कथित पंचायत में घर से ले जाया जा रहा था तो उसने रोकने के प्रयास भी किया लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी।

खबरों के मुताबिक, इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जाँच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गये है। वहीं, इस घटना की खबर मिलने के बाद गांव के मुखिया ने इस पर दुख और आश्चर्य जताया। मुखिया राजीव पांडे के मुताबिक कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत से अलग महिलाओं की पंचायत बुलाई जहां उसे इस तरह की सजा सुना दी गई। उन्होंने कहा है कि सजा सुनाने के लिए कोर्ट है न कि इस तरह का पंचायत।


शादीशुदा प्रेमिका को लेकर भागा प्रेमी, पंचायत ने दी 71 भेड़ देने की सजा

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022