झारखंड चुनाव: सी वोटर के ओपिनियन पोल में BJP के लिए खतरे की घंटी, बहुमत से दूर रह सकती है पार्टी

Follow न्यूज्ड On  

Jharkhand Assembly Elections C Voter Opinion Poll : झारखंड की चुनावी लड़ाई में उतरी सभी राजनीतिक पार्टियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। सभी राजनीतिक दल हर वह तरकीब अपना रहे हैं जिससे विरोधी खेमे के वोट बैंक में सेंध लगाया जा सके। किसकी तरक़ीब कितनी कामयाब हुई, यह तो 23 दिसंबर को पता चलेगा। 30 नवंबर से शुरू होकर पांच चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा सभा चुनाव के लिए मतगणना 23 दिसंबर को होगी। झारखंड में सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी यह तो वक्त ही बताएगा। मगर चुनाव से कुछ दिन पहले सी-वोटर ने झारखंड में जनता का मूड जानने की कोशिश की है। सी-वोटर के चुनावी सर्वे के अनुसार झारखंड में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। इस सर्वे में नवंबर के महीने में 81 विधानसभा के 8923 लोगों से राय ली गई है। आइये जानते हैं सर्वे के नतीजे:

किसे कितनी सीटें?

सी-वोटर सर्वे के मुताबिक जेएमएम को 18 से 28 सीटें, बीजेपी को 28 से 38 सीटें, कांग्रेस को 4 से 10 सीटें, आजसू को 3 से 9 सीटें, जेवीएम को 3 से 9 सीटें और अन्य के हिस्से भी 3 से 9 सीटें मिलने के आसार हैं। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजेडी के बीच गठबंधन है।

किसका वोट शेयर कितना?

सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को 18.8 प्रतिशत, बीजेपी को 33.3 प्रतिशत, कांग्रेस को 12.4 प्रतिशत, आजसू को 4.6 प्रतिशत, जेवीएम को 7.7 प्रतिशत और अन्य के हिस्से 23.2 प्रतिशत वोट जाने की संभावना है।

सबसे लोकप्रिय सीएम उम्मीदवार कौन?

झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री रघुवर दास की लोकप्रियता सबसे अधिक 28 प्रतिशत है। वहीं, जेएमएम के हेमंत सोरेन को 22.7 प्रतिशत तो बाबूलाल मरांडी को 21.9 प्रतिशत, अर्जुन मुंडा को 8.2 प्रतिशत तो आजसू के सुदेश कुमार महतो 3.2 लोगों ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर अपनी पसंद बताया है।

आपको बता दें कि 81 सीटों वाले झारखंड विधानसभा का चुनाव 30 नवंबर से शुरू होकर पांच चरणों में होंगे। 30 नवंबर को पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 7 दिसंबर को दूसरे चरण में 20 सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी। तीसरे चरण में 17 सीटों पर 12 दिसंबर को चुनाव होगा। इसके अलावा चौथे चरण में 16 दिसंबर को 15 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं पांचवें चरण में 16 सीटों पर चुनाव होगा जिसके तहत 20 दिसंबर को वोटिंग होगी। झारखंड में 23 दिसंबर को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम का ऐलान होगा।


झारखंड के चुनावी मैदान में ‘रणकौशल’ दिखा रहे नौकरशाह, कुछ को मिला टिकट तो कुछ की अधूरी रही मुराद

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022