Jharkhand: महिला ने बेटी को दिया जन्म तो पति-सास ने मिलकर मासूम का घोंटा गला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

देश में हमेशा से बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर दिया जाता रहा है। आज के इस आधुनिक दौर में बेटियों को किसी से कम नहीं समझा जाता। यहीं वह एक क्षेत्र में आगे भी रहती हैं। लेकिन इसके बावजूद झारखंड के चतरा से बेटी को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहां पिता और दादी ने मिलकर दो माह की मासूम का गला घोंटकर उसे जान से मार डाला। उस नवजात का कसूर सिर्फ इतना ही था कि वह बेटी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

चतरा के खैरा गांव में रहने वाली गायत्री देवी ने कहा कि, जब मेरी बच्ची रोती तो मैं उसे अपने आंचल में छिपा लेती थी। जब उसकी किलकारियां सुनाई नहीं देतीं तो मैं उसे दौड़कर सीने से लगा लेती थी। लेकिन अब मेरा आंचल और मेरी कोख दोनों सूने हो गए हैं।

गायत्री देवी ने ये आरोप लगाया है कि, उसके पति और सास ने उसकी दो माह की मासूम को गला घोंटकर मार डाला। उन्होंने उसे बेटी होने की सजा दे डाली। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की हत्या उसके पिता हेमराज साव ने गला दबाकर कर दी। दादी यानी हेमराज साव के माता ने भी इस अपराध में उसका साथ दिया। पुलिस ने पिता हेमराज और दादी मालवा देवी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।

पुलिस को गायत्री देवी ने बताया कि, उसकी बच्ची का नाम लक्ष्मी था। लड़की पैदा होते ही उसके पति और सास नाराज हो गए थे। वे उसे प्रताड़ित करते थे और ताने मारते थे। साथ ही, बच्ची को मार डालने का दबाव बनाते थे।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022