जींद उपचुनाव : भाजपा ने बढ़त बनाई, सुरजेवाला तीसरे स्थान पर

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 31 जनवरी (आईएएनएस)| हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जींद विधानसभा सीट के उपचुनाव की गुरुवार को जारी मतगणना के छह राउंड के बाद 10 हजार से अधिक मतों से बढ़त हासिल कर ली है।

भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल मिड्ढा ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दिग्विजय सिंह चौटाला के 16,300 वोटों के मुकाबले 26,400 वोट हासिल कर लिए हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला छह राउंड की वोटों की गिनती के बाद 10,000 से भी कम मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

बागी भाजपा सांसद राज कुमार सैनी द्वारा शुरू की गई लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (एलएसपी) ने प्रभावशाली शुरुआत की है और 7,700 वोटों के साथ चौथे स्थान पर है। पार्टी ने विनोद आश्री को उम्मीदवार बनाया था।

पिछले दो चुनावों में इस सीट पर विजेता रही इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) 1,350 वोटों के साथ पांचवें स्थान पर चल रही है। इनेलो ने उमेद सिंह को उम्मीदवार के रूप में उतारा है।

उपचुनाव के लिए मतदान 28 जनवरी को हुआ था जिसमें 1.72 लाख मतदाताओं में से लगभग 76 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह चुनाव सभी चार प्रमुख दलों सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और हाल ही में स्थापित जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के लिए एक परीक्षा है।

दो बार के इनेलो विधायक हरि चंद मिड्ढा के निधन के बाद उपचुनाव हुआ है जिनके बेटे कृष्ण मिड्ढा भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022