जिस पर बच्चा-बच्चा हंसता है, उसकी अम्मा प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रही : प्रज्ञा

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उनके बेटे राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर देश का बच्चा-बच्चा हंसता है, वह और उसकी इटली में बैठी अम्मा अपनी औलादों को प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रही है।

भोपाल में आयोजित एक समारोह में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, जिस व्यक्ति पर हमारे देश का बच्चा-बच्चा हंसता है, जहां उसकी शादी को लेकर मजाक बनाया जाता है, ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री बनने का सपना देखता है। एक बार लड़कियों से पूछा गया कि उस व्यक्ति से शादी करोगे तो उसका लड़कियां ने खूब मजाक उड़ाया। उसकी अम्मा भी दूर देश इटली से भारत में अपनी औलादों को प्रधानमंत्री बनाने के सपने देख रही है।

उन्होंने आगे कहा, ये सनातनी राष्ट्र है। यहां राष्ट्रभक्ति पैदा नहीं की जाती, जन्म से ही आती है। ये सनातनी परंपराएं हैं, जो इनसे टकराएगा वो नष्ट हो जाएगा।

प्रज्ञा ने कहा, जब देखो तब सैनिकों का अपमान हो जाता है। किसान अन्नदाता है और सैनिक देश की सीमा पर खड़े होकर देश की रक्षा करता है और उसकी भूमिका देश की रक्षा करना है, इसलिए वह देशभक्त है। किसान का काम खेती, किसानी और हमारा पेट भरने का है, हर किसी का अपना-अपना एक स्थान और श्रेष्ठ स्थान होता है।

भाजपा सांसद बोलीं, हर किसी के दिल में राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना होती है, लेकिन ये दोमुंहे लोग जो कहते हैं कि किसान जरूरी है, किसान सही तो हमें सीमा पर सैनिकों की आवश्यकता नहीं है, इसकी परिभाषा क्या? कुछ समझ में नहीं आता। एक अविवेकीय व्यक्ति जिसके पास कोई विवेक, बुद्धि और ज्ञान, कोई गणित, कोई इतिहास, संस्कृति कोई धर्म नहीं, ऐसा विधर्मी व्यक्ति कुछ भी बोल देगा।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022