शिमला, 15 फरवरी (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद होने वालों में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के कांस्टेबल तिलक राज भी शामिल हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में 45 जवान शहीद हुए हैं जबकि 38 अन्य घायल हुए हैं।
राज (31) अप्रैल 2007 में अर्धसैनिक बल में शामिल हुए थे। वह अपने पीछे पत्नी सावित्री देवी और 22 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं।
छुट्टी के बाद दो दिन पहले वह ड्यूटी पर लौटे थे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कायरतापूर्ण हमले की निंदा की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए अपने कैबिनेट मंत्री किशन कपूर और विधायक अर्जुन सिंह को शहीद के घर भेजा है।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने राज्य की राजधानी में गुरुवार रात एक रात्रिभोज रद्द कर दिया। शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।
इस घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और आतंकवादियों द्वारा कायराना कृत्य करार देते हुए ठाकुर ने कहा कि घटना में शामिल लोगों बख्शा नहीं जाएगा।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…