जम्मू एवं कश्मीर के 2 पुलिसकर्मियों ने एवरेस्ट पर चढ़ाई की

Follow न्यूज्ड On  

श्रीनगर, 21 मई (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के दो पुलिसकर्मियों ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिसकर्मियों को उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, “टीम में नो आईबी और दो जम्मू एवं कश्मीर के कर्मी शामिल थे। मुझे उनकी उपलब्धि पर गर्व है। मैं उनके सफल भविष्य की कामना करता हूं।”

राज्य पुलिस ने कहा, “राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्य सचिव बी.वी.आर. सुब्रह्मणयम और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के लिए चयन ग्रेड के कांस्टेबल नजीर अहमद और फलील सिंह को बधाई दी।”

इससे पहले राज्य के चार व्यक्ति माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुके हैं।

पिछले दिनों सेना के एक अभियान के दौरान लेह जिले के सोनम पलजोर और हीरो वांग्याल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के लिए काम कर रहे घाटी के रफीक अहमद और राज्य पुलिस के लिए काम कर रहे जम्मू क्षेत्र के राम सिंह ने भी माउंट एवरेस्ट को फतह किया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022