जम्मू एवं कश्मीर के 4 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

Follow न्यूज्ड On  

श्रीनगर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के 4 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। केंद्र शासित प्रदेश में सोमवार को हुई ताजा बर्फबारी के बाद यह चेतावनी जारी हुई है।

कुपवाड़ और बारामुला जिलों में मध्यम स्तर के खतरा वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। इसी तरह बांदीपोरा और गांदेरबल के लिए कम खतरा वाले हिमस्खलन की चेतावनी है।

अधिकारियों ने कहा है कि यह चेतावनी अगले 48 घंटों के लिए मान्य होगी।

अधिकारियों ने कहा कि ऊंचाई वाले स्थानों पर जब मौसम साफ हो जाता है तभी हिमस्खलन का खतरा अधिक होता है।

दो दिनों की बारिश और बर्फबारी के बाद, जम्मू और कश्मीर में मौसम में सुधार हुआ है। मौसम अधिकारियों ने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर बारिश/बर्फबारी के अलावा, अगले 7 दिनों के दौरान सामान्य मौसम की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

–आईएएनएस

जेएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022