जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ में कर्फ्यू बरकरार

Follow न्यूज्ड On  

जम्मू, 2 नवंबर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई की अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा हत्या करने के एक दिन बाद बाद शुक्रवार को भी जिले में कर्फ्यू लगा हुआ है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए सेना बुलाई है।

जिला प्रशासन ने वरिष्ठ भाजपा नेता और उनके भाई अजीत की हत्या के तुरंत बाद कर्फ्यू लगा दिया था। गुरुवार रात जब दोनों दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी किश्तवाड़ के टप्पल गली इलाके में दोनों भाईयों को करीब से गोली मारी गई।

अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया था।

पुलिस ने कहा कि अनिल परिहार की सुरक्षा में तैनात दो अंगरक्षकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे गुस्साए प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि यह घटना निराशा का परिणाम है और क्षेत्र में शांति का माहौल खराब करने के इरादे से की गई है।

ऐहतियात के तौर पर प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022