जम्मू एवं कश्मीर को वैचारिक कारणों से बांटा गया : मनीष तिवारी

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा वापस लिए जाने की आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वैचारिक कारणों से देश का बहुसांस्कृतिक ताज ‘विघटित’ हो गया।

 कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा, “भारत का ‘बहुसांस्कृतिक ताज’ जम्मू एवं कश्मीर वैचारिक कारणों से विघटित हो गया। हिंदू जम्मू, मुस्लिम कश्मीर और बौद्ध लद्दाख एक ही इकाई में आपस में जुड़े हुए थे, जो भारत के सर्वधर्म समभाव वाले विचार को दर्शाते थे।”

उन्होंने आगे लिखा, “राज्य के विलय के उद्देश्य को पराजित करते हुए भाजपा सरकार ने विभाजन के 72 साल बाद आज (गुरुवार को) दो राष्ट्र सिद्धांत को मान्य कर दिया।”

उनका यह बयान 30 अक्टूबर की आधी रात के बाद से केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ‘जम्मू एवं कश्मीर’ को केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के रूप में पुनर्गठन करने की एक अधिसूचना पर आया है।

राज्य अब से दो केंद्रीय शासित प्रदेशों- एक, विधानसभा वाला जम्मू एवं कश्मीर वहीं दूसरा बिना विधानसभा वाले लद्दाख के रूप में अस्तित्व में है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने 5 अगस्त को संसद के माध्यम से अनुच्छेद 370 को रद्द करते हुए जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया था और प्रदेश को दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था। 31 अक्टूबर (गुरुवार से) यह निर्णय प्रभाव में आया है।

कांग्रेस ने सरकार के इस कदम का विरोध किया है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022