जम्मू एवं कश्मीर में पारा लुढ़का

Follow न्यूज्ड On  

जम्मू/श्रीनगर, 17 नवंबर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर में रात में आसमान साफ रहने के कारण शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “रात में आसमान साफ रहने के कारण आज जम्मू एवं कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। आगे भी तापमान में गिरावट आने की संभावना है क्योंकि 21 नंवबर तक मौसम शुष्क रहेगा।”

राज्य में लद्दाख क्षेत्र का लेह सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ जबकि घाटी में शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा। वहीं, पहलगाम में शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और श्रीनगर में शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

जम्मू क्षेत्र में दो डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ भदरवाह सबसे ठंडा रहा जबकि बटोटे में 4.6 डिग्री, बनिहाल में सात डिग्री, जम्मू शहर में 8.9 डिग्री और कटरा में 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022