जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा भंग करना ‘लोकतंत्र की हत्या’ : शरद यादव

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 22 नवंबर (आईएएनएस)| लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) के नेता शरद यादव ने जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा को भंग किए जाने की निंदा करते हुए इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताया। यादव ने एक बयान जारी कर कहा, “जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा को भंग कर लोकतंत्र का गला घोंटा गया है। मैं राज्य में विधानसभा के विघटन का विरोध और निंदा करता हूं। सरकार की यह कार्रवाई स्पष्ट रूप से पक्षपातपूर्ण है, जब प्रमुख दलों के गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा किया था तो उसे मौका दिया जाना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों को राज्य में प्रमुख राजनीतिक दलों की भागीदारी के बिना अनुमति दी जो लोकतंत्र का मजाक था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को न तो देश के संविधान की चिंता है और न ही यहां के संस्थानों के प्रति सम्मान है।

यादव ने सवालिया लहजे में कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव का औचित्य ही क्या है, जब लोगों के जनादेश को कुचलकर विधानसभा भंग कर दिया गया और इसी प्रकार शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव का कोई मतलब नहीं, जब प्रमुख राजनीतिक दल उसमें भाग ही नहीं ले रहे हैं।

उन्होंने कहा, “भाजपा के शासनकाल के दौरान देश में जो भी हो रहा है वह लोकतंत्र और जनादेश के खिलाफ है।”

उल्लेखनीय है कि जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार रात अचानक विधानसभा भंग कर दी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022