जर्मनी में चिड़ियाघर में आग लगने से 30 जानवरों की मौत

Follow न्यूज्ड On  

बर्लिन, 2 जनवरी (आईएएनएस)| नया साल आने के कुछ ही घंटों बाद जर्मनी में एक चिड़ियाघर में आग लग जाने से 30 से ज्यादा जानवरों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि देश में यह कई दशकों में सबसे भयानक हादसों में से है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि जर्मनी के पश्चिम में स्थित क्रेफेल्ड शहर में यह आग शायद आसमानी लेंटर के कारण लगी। लेंटर के कारण सबसे पहले बंदर के घर की छत पर आग लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मारे गए जानवरों में वनमानुष, गोरिल्ला, गोल्डन तमारिन तथा पिग्मी मार्मोसेट्स जैसे छोटे बंदरों के अलावा चमगादड़ और पक्षी शामिल हैं।

दो चिंपांजी आग से बच गए और उन्हें पास के दूसरे घर में भेजा गया।

चिड़ियाघर में लगभग 200 प्रजातियों के लगभग 1,000 पशु पक्षी रहते हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022