जयललिता की भतीजी दीपा ने छोड़ी राजनीति

Follow न्यूज्ड On  

 चेन्नई, 30 जुलाई (आईएएनएस)| तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की भतीजी जे. दीपा ने मंगलवार को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए राजनीति छोड़ दी।

 उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के साथ विलय हो गया है। पत्रकारों से बात करते हुए दीपा ने कहा, “मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला लिया है।” दीपा ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में उनका मार्गदर्शन करने के लिए उनके पास कोई उचित व्यक्ति नहीं है।

दीपा के अनुसार मार्च में ही उनकी पार्टी एमजीआर अम्मा दीपा पेरावई का विलय सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के साथ हो गया था।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सदस्य सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक में शामिल हो सकते हैं।

दीपा ने कहा कि पिछले दो साल का उनका राजनीतिक जीवन दर्दनाक था और एक बुरा अनुभव था। उन्होंने कहा कि कई बार वह सोचती थीं कि इन सभी चीजों की क्या आवश्यकता है? दीपा ने कहा कि वह अपनी इच्छाओं को लागू करने में सक्षम नहीं थीं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के राजनीति में बने रहने के लिए लोगों को अपमानजनक टिप्पणी करने से रोकना चाहिए। महिलाओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी सुनना संभव नहीं है।

दीपा ने कहा कि पार्टी के गठन के बाद ऐसे उदाहरण थे जहां लोगों ने धोखा देने के लिए पार्टी के नाम का इस्तेमाल किया और वह इन सबके लिए तैयार नहीं थी।

दीपा ने अनुरोध किया कि उन्हें या उनके पति को अब आगे परेशान न किया जाए।

जयललिता की मृत्यु के तुरंत बाद अन्नाद्रमुक पार्टी विभाजित हो गई थी। पार्टी कैडरों की एक बड़ी संख्या ने दीपा का समर्थन किया। दीपा हालांकि अलग बनाई गई पार्टी को संभाल नहीं पाईं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022