जयपुर, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)| राजस्थान में शीतलहर पड़ना जारी है और इसकी राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो 55 वर्षो में दूसरा सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जयपुर में 13 दिसंबर, 1964 को सबसे कम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
पिछले चार दिनों से राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को माउंट आबू सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान शून्य से 3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, जोबनेर में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
सीकर और फतेहपुर में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि कोटा में 2.8 डिग्री, चुरू में 1.2 डिग्री, वनस्थली में 1.8 डिग्री, जैसलमेर में 3 डिग्री और बूंदी में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…